Saturday, July 17, 2010

तेरा चेहरा नहीं परदे के लिए

ओह मेरे सनम तुझे मेरी कसम,
मुझे देखने दे पल भर के लिए।
जुल्फों को हटा तू सामने से,
तेरा चेहरा नहीं परदे के लिए।

जुल्फें है या काली घटा,
चाँद छिपा है, इनको हटा।
अंधकार में डूबा है मेरा दिल,
तरसता है चांदनी के लिए।
जुल्फों को हटा तू सामने से,
तेरा चेहरा नहीं परदे के लिए।

माना तेरे लिए है मुश्किल,
पर बस में नहीं है मेरा दिल।
अब आ जाने दे इसे सामने तू,
यह चाँद नहीं ग्रहण के लिए।
जुल्फों को हटा तू सामने से,
तेरा चेहरा नहीं परदे के लिए।

PS: I wrote this poem, way back in 2001.

3 comments:

Pravin Agarwal said...

sahav
"aati kya khandala" english version needed urgently.
please irsaad kijeeye

Manasa said...

beautiful!!

Anuradha Mohankumar said...

Good one...Didnt know ki tumhare anadar ek kavi bhi chupa hai jo phudak phudak kar baahar aane ki koshish mein laga hai...Hope to see moreof ur poems in future